फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
तीतरो (सहारनपुर)। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी घटना में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना तीतरो क्षेत्र के ग्राम रादौर निवासी नितिन कुमार (22) पुत्र धर्मवीर वाल्मीकि बृहस्पतिवार देर रात गंगोह से अपने गांव लौट रहा था। रादौर बस स्टैंड से जैसे ही वह गांव की ओर मुड़ा तो तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया जबकि युवक की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब तक उसके लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया, तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को अपने साथ ले गए। बृहस्पतिवार को बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं ग्राम डुभर किशनपुर निवासी परमजीत सिंह पुत्र वेदपाल की तीतरो कच्ची गढ़ी से लौटते समय रास्ते में एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इसमें परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किसी भी घटना में तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed