फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Before the police arrived, people sent the injured to the hospital.

Saharanpur News: पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

Mon, 27 Oct 2025 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Before the police arrived, people sent the injured to the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव शेखपुरा कदीम के पास टायर फैक्टरी का सात दिन पहले ही उद्घाटन हुआ था। इसमें औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी समेत कई वीआईपी शामिल हुए थे।
फैक्टरी शुरू करने के दौरान जो खुशी और उत्साह संचालकों के चेहरों पर था, वह सात ही दिन में गम में बदल गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। शेखपुरा कदीम गांव के नजदीक बी एंड एन पायरोलाइसिस इंडस्ट्रीज नाम की फैक्टरी चल रही है। 19 अक्तूबर को फैक्टरी शुरू हुई थी, जिसके उद्घाटन समारोह में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी, आचार्य प्रमोद कृष्णन सहित कई वीआईपी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

रविवार देर शाम फैक्टरी में अचानक तेज धमाके से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। फैक्टरी से कुछ दूरी पर शेखपुरा कदीम गांव है। गांव की आबादी 20 हजार से अधिक है। पता लगते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे का शिकार फैक्टरी मालिक ब्रिजेश प्रजापति भी हुए। पुलिस के आने से पहले ही घायल मजदूरों को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। अंधेरा होने से कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed