फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Basic teachers will be allotted schools tomorrow

बेसिक शिक्षकों को कल होगा विद्यालयों का आवंटन

Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Basic teachers will be allotted schools tomorrow
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 29 और 30 अक्तूबर को विद्यालयों का आवंटन होगा। दोनों दिन यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग होगी, जिसमें लखनऊ से ही ऑनलाइन तरीके से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 69 हजार पदों के सापेक्ष 31277 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सहारनपुर को 477 पद आवंटित हुए हैं, जिनमें से 423 शिक्षकों ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया था। इनको बीते सप्ताह जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए गए थे। मगर विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर लिया गया है। 29 और 30 अक्तूबर को यूआरसी परिसर नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग होगी, जिसमें लखनऊ से ही ऑनलाइन तरीके से विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में मूल नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र, मूल पत्रावली जमा की प्राप्ति के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

ऐसे होगी काउंसिलिंग
महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 29 अक्तूबर की सुबह दस से 11 बजे, दिव्यांग पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे, सभी महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तथा 29 अक्तूबर की काउंसिलिंग में छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 30 अक्तूबर की सुबह दस बजे से समाप्ति तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed