{"_id":"5efa30698ebc3e42f31ae81a","slug":"avoiding-kovid-19-is-more-important-than-road-safety-sheetal-saharanpur-news-mrt4886892200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा से भी महत्वपूर्ण है कोविड-19 से बचाव : शीतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा से भी महत्वपूर्ण है कोविड-19 से बचाव : शीतल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाजार में लोगों को पर्चों का वितरण किया।
सोमवार को घंटाघर पर व्यापार मंडल के सदस्यों ने सड़क सुरक्षा एवं कोविड-19 से बचाव के तरीकों का प्रचार प्रसार किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा से भी अधिक महत्वपूर्ण है कोविड-19 से बचाव है। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो मीटर की शारीरिक दूरी, हाथों को साबुन धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का सुझाव दिए। उन्होंने कहा बिना हाथ धोए अपने मुंह, नाक, आंख को ना छूूएं। साथ ही 10 साल से छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम ना होकर हमें प्रतिदिन इसके नियम का पालन करना चाहिए। उन्होंने हेलमेट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग न करने, सीट बेल्ट बांधने और गति सीमा का पालन करने सहित अन्य सुझाव दिए। इसमें संजय भसीन, राजीव अग्रवाल, संजीव सचदेवा, रवि टंडन, सुभाष मेहरा, रोहित सचदेवा, आकाश खुराना आदि रहे।