{"_id":"630fac403c34bf0cb638c1a9","slug":"anti-romeo-squad-ran-there-was-a-stir-saharanpur-news-mrt60330346","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ा एंटी रोमियो स्क्वॉड, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ा एंटी रोमियो स्क्वॉड, मचा हड़कंप
विज्ञापन
गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज वर खड़ी एंटी रोमियो स्क्वॉड
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्कूल और कॉलेजों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगाई एंटी रोमियो स्क्वॉड के नदारद रहने का समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। बुधवार को महानगर में एंटी रोमियो स्क्वॉड स्कूल-कॉलेजों के बाहर सुरक्षा की कमान संभाले हुए नजर आया।
बुधवार को अमर उजाला ने महानगर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती की पड़ताल करते हुए लाइव रिपोर्ट प्रकाशित की। इसके तहत कोतवाली सदर बाजार के गांधी मैदान स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं मिले थे, जबकि यहां पर हर समय असामाजिक तत्वों और संदिग्धों का जमावाड़ा लगा रहता है। ऐसा ही हालत गिल कॉलोनी स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज का मिला था। इसके अलावा कोतवाली मंडी क्षेत्र बाबा लाल दास रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जेबीएस कन्या इंटर कॉलेज, चिलकाना रोड स्थित मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज, छत्ता जंबूदास स्थित श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अनेक जगहों पर टीमें नदारद नजर आई थी, जबकि कई जगहों पर संदिग्ध युवक जरूर दिखते थे।
बुधवार को महानगर में स्कूल-कॉलेजों के बाहर टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। बाबा लालदास रोड स्थित हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर कॉलेज, गिल कॉलोनी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गांधी मैदान स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर सहित अनेक जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड छुट्टी के समय गश्त करती हुई नजर आई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्रवाई होगी।

गुरू नानक इंटर कॉलेज में नही मिली एंटी रोमियो स्क्वॉड- फोटो : SAHARANPUR

खबर का असर- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन