फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the rain relief from the heat

भीषण गर्मी के बाद बारिश ने दिलाई राहत

Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
After the rain relief from the heat
सहारनपुर में कड़ी गर्मी के बाद शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दोपहर तक भीषण गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। उधर, दूसरी तरफ बारिश की वजह से उन किसानों की टेंशन बढ़ गई है, जिनकी गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। शुुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे, मगर दस बजे के बाद धूप अपने रंग में आती चली गई। दोपहर के समय सड़कें तपने से लू जैसे हालात रहे। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग मुंह पर पकड़ा लपेटे और छाता लिए नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने फिर करवट बदली।
विज्ञापन


आसमान में उत्तर दिशा की ओर से काली घटाएं छा गईं, जो पूरे शहर पर फैलती चली गईं। इस दौरान कुछ मिनट की तेज हवा ने अंधड़ ला दिया। देहात के साथ ही शहर में भी सड़कों पर धूल के गुबार उठे, जिनकी वजह से राहगीरों और दुकानदारों को खासी परेशानी रही। शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो कुछ मिनट तक ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद मिनट की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। बारिश न होने और मौसम में हल्की ठंडक की वजह से लोग अन्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या में खरीदारी करने निकले। उधर, बारिश और आसमान में जमा काली घटनाओं ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी। बारिश ने उन किसानों की टेंशन बढ़ा दी, जिनकी गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। ऐसे किसान भगवान से बारिश न करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed