{"_id":"6b00a65ebc2aac37f9005970","slug":"hunger-strike-launched-to-demand-removal-of-garbage-dump-effigy-burnt-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-188342-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर बैठे भूख हड़ताल पर, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर बैठे भूख हड़ताल पर, फूंका पुतला
Sat, 21 Nov 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप में सड़क किनारे बने कूड़ाघर को हटाने की मांग के संबंध में विजयकांत चौहान भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में क्षेत्रवासियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने नगर निगम का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विजयकांत चौहान ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों से कूड़ा लाकर नुमाइश कैंप में डाला जा रहा है। इसमें मृत कुत्ते-बिल्लियों समेत अन्य जीवों के शव भी शामिल होते हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी फैल रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मंदिर के श्रद्धालुओं और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कूड़ा उठाने वाले बड़े वाहन और जेसीबी सड़क पर खड़े होने से जाम भी लगता है। उन्होंने कहा कि महापौर, स्थानीय पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। चेतावनी दी कि ठोस आश्वासन नहीं मिला तो सांकेतिक भूख हड़ताल को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर अनिल कौदंड, योगेश दुआ, अशोक राजपूत, पिंकी गुप्ता, संदेश खुराना, विजय चावला, कार्तिका चौहान, सोना पंडित, प्रदीप डोडा आदि मौजूद रहे।