Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature breaks 15-year record; heat reaches its peak

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, सबसे अधिक रही गर्मी

Sat, 21 Nov 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature breaks 15-year record; heat reaches its peak
सहारनपुर। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार 21 नवंबर के न्यूनतम तापमान ने बीते 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 साल में 20 नवंबर का तापमान कभी भी 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। इस बार यह 20 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण लोगों को पंखे तक चलाने पड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। ऐसे में धूप समय से निकल आई। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप इतनी चटक रही कि उसमें लगातार अधिक देर तक रहना मुश्किल रहा। इससे पहले रात में भी यदि कंबल ओढ़ें तो गर्मी और न ओढ़ें तो सर्दी की स्थिति रही। पंखा भी चलाना पड़ा। पिछले एक सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है। नवंबर समाप्ति की ओर है। ऐसे में मौसम की यह स्थिति लोगों को हैरान कर रही है।
विज्ञापन

पिछले 15 साल के 21 नवंबर के तापमान पर नजर डाले तो आंकड़ा चौंकाने वाला रहा। 15 साल में कभी भी 21 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। जबकि इस बार यह 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यावरणविद् डॉ. उमर सैफ का कहना है कि दुनियाभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण भी इसकी एक वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

बीते 15 साल का 21 नवंबर का तापमान
वर्ष------न्यूनतम---अधिकतम
2026----20-------27
2025----15-------25
2024----14-------23
2023----13.2------26.4
2022----9.8------28.5
2021----10-------28
2020----08-------25
2019----11-------26
2018----11-------27
2017----11-------23
2016----11-------28
2015----13-------28
2014----11.5-----27
2013----09-------26.5
2012----12-------27.5

------
और जहरीली हुई हवा, एक्यूआई 248 हुआ
जनपद की हवा फिर से जहरीली हो रही है। शुक्रवार को एक्यूआई बढ़कर 248 पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 242 पर था। हालांकि सुबह के समय मौसम में शुक्रवार को वह धुआं नजर नहीं आया, जो कई दिन से आ रहा था, लेकिन एक्यूआई 248 दर्ज होना हवा में प्रदूषण की तस्दीक कर रहा है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि मौसम का यह स्तर खराब श्रेणी में आता है, जो लोगों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed