{"_id":"571a72fd4f1c1beb028b4694","slug":"after-the-rain-relief-from-the-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बाद बारिश ने दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बाद बारिश ने दिलाई राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में कड़ी गर्मी के बाद शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक भीषण गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। उधर, दूसरी तरफ बारिश की वजह से उन किसानों की टेंशन बढ़ गई है, जिनकी गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। शुुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे, मगर दस बजे के बाद धूप अपने रंग में आती चली गई। दोपहर के समय सड़कें तपने से लू जैसे हालात रहे। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग मुंह पर पकड़ा लपेटे और छाता लिए नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने फिर करवट बदली।
आसमान में उत्तर दिशा की ओर से काली घटाएं छा गईं, जो पूरे शहर पर फैलती चली गईं। इस दौरान कुछ मिनट की तेज हवा ने अंधड़ ला दिया। देहात के साथ ही शहर में भी सड़कों पर धूल के गुबार उठे, जिनकी वजह से राहगीरों और दुकानदारों को खासी परेशानी रही। शाम करीब चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो कुछ मिनट तक ही रही।
विज्ञापन
चंद मिनट की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। बारिश न होने और मौसम में हल्की ठंडक की वजह से लोग अन्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या में खरीदारी करने निकले। उधर, बारिश और आसमान में जमा काली घटनाओं ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी। बारिश ने उन किसानों की टेंशन बढ़ा दी, जिनकी गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। ऐसे किसान भगवान से बारिश न करने की प्रार्थना कर रहे हैं।