फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After 12 days in Deoband, there was a stir in the health department after getting a new case

देवबंद में 12 दिन बाद मिला कोरोना संक्रमित

Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
After 12 days in Deoband, there was a stir in the health department after getting a new case
सहारनपुर (देवबंद)। देवबंद में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार कम होने पर राहत की सांस ले रहे अधिकारियों की टेंशन बृहस्पतिवार को आए एक कोरोना पॉजिटिव केस ने फिर बढ़ा दी है। आठ दिन पूर्व महाराष्ट्र से आए 17 प्रवासी मजदूरों का साथी कोरोना संक्रमित मिला है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल लेवल टू पिलखनी में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

देवबंद में कोरोना संक्रमण से 94 लोग संक्रमित मिले थे। लेकिन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन व सीलबंदी के दौरान बरती गई सख्ती के परिणाम स्वरूप नगर से कोरोना संक्रमण के केस पिछले काफी समय से घट रहे थे। विगत दो मई से तो कोई नया मामला देवबंद में नहीं आया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी राहत की सांस ले रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को नगर में होम क्वारंटीन एक केस पॉजिटिव मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसके अन्य 16 साथियों को तुरंत ही नगर के जामिया तिब्बिया अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती करा दिया। सीएचसी अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से 17 प्रवासी मजदूर आठ दिन पूर्व बस द्वारा देवबंद आए थे। जिनको पिलखनी अस्पताल में सैंपल लेकर उन्हें उनके घरों के पास ही एक मकान में क्वारंटीन कर दिया गया था। इनमें आई रिपोर्ट में एक केस पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

नौ प्रवासी मजदूरों में से आठ मिले, एक लापता
देवबंद। डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व नौ अन्य प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र से देवबंद पहुंचे थे। लेकिन वह सरकारी अस्पताल में जांच कराने के बजाए सीधे अपने घर मोहल्ला पठानपुरा में चले गए। बृहस्पतिवार को जैसे ही अधिकारियों को जानकारी मिली स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंची। इनमें से आठ मजदूरों को तलाश कर जामिया तिब्बिया में क्वारंटीन करा दिया गया। जबकि एक व्यक्ति अभी नहीं मिला। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि जल्द ही पुलिस उसे तलाश कर क्वारंटीन करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed