फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वच्छता की हकीकत जाने पहुंची केंद्र सरकार की टीम

स्वच्छता की हकीकत जाने पहुंची केंद्र सरकार की टीम

Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की हकीकत जाने पहुंची केंद्र सरकार की टीम
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार की टीम सहारनपुर पहुंची। टीम ने पहले दिन पुवांरका ब्लॉक के गांव कलालहट्टी और महेश्वरीखुर्द का निरीक्षण किया। स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लेकर वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे गए। टीम 30 अगस्त तक जनपद में सर्वेक्षण करेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-करकट की स्थिति देखी। विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालयों का उपयोग हो रहा है या नहीं, इसके बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया गया। टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछा कि नियमित सफाई होती है या नहीं। जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए क्या-क्या प्रयास किए गए हैं। ग्राम प्रधानों से भी स्वच्छ भारत मिशन को लेकर हो रहे कार्यों की जानकारी ली। दोनों गांवों में टीम करीब तीन घंटे रुकी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम ने उक्त दोनों गांवों का सर्वेक्षण किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 30 अगस्त तक चलेेगा। टीम किसी भी गांव का निरीक्षण कर सकती है। सफाई व्यवस्था के आधार पर ही ग्राम पंचायत को रैकिंग दी जाएगी। विभाग का प्रयास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे भारत में जनपद को प्रथम स्थान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed