हरियाणवी गायक की हत्या: अंतिम यात्रा में उमड़े युवा, अंकित बालियान अमर रहें के नारे लगाए, एनकाउंटर की मांग
Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंह अंकित बालियान की बुधवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवर को उनका अंतिम संस्कार हुआ। लोगों ने हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्टमार्टम के बाद हरियाणवी गायक अंकित बालियान का शव बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने अंकित बालियान अमर रहे के नारे लगाए।
सोशल मीडिया पर छाया अंकित हत्याकांड, इंसाफ की मांग उठी
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भी शोक और आक्रोश का माहौल है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग अंकित को श्रद्धांजलि देने के साथ हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके प्रशंसक और करीबी लोग उनके साथ बिताए पलों की यादें भी साझा कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जिक्रिया ने पोस्ट कर लिखा कि आई मिस यू भाई आपको हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।
वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष आशीष ने घटना को दुखद बताते हुए जल्द खुलासे की मांग की। दूसरी ओर शहजाद ने अंकित के गाने की लाइन का जिक्र करते हुए लिखा कि क्या पता था भाई के गाने की लाइन लोग भाई पर ही आजमा देंगे। उन्होंने कहा कि अंकित अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
जिस गाने का इंतजार था, अब सिर्फ यादें रह गईं
अंकित का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने आने वाले गाने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कोर्ट वाले गाने के जल्द आने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वह प्रशंसकों से कहते नजर आते हैं कि उनका नया गाना लोगों को पसंद आएगा। जिस नए गाने का उनके प्रशंसकों को इंतजार था, उसकी जगह अब सोशल मीडिया पर अंकित की पुरानी तस्वीरें और वीडियो लोग साझा कर रहे हैं।