फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder of Haryanvi singer: Ankit murder case entangled in a saga akin to the Tillu-Gogi rivalry

हरियाणवी गायक की हत्या: टिल्लू-गोगी की दुश्मनी जैसी कहानी में उलझा अंकित हत्याकांड, रंजिश पर पुलिस का फोकस

Thu, 27 Aug 2026 05:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 05:57 PM IST
सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को भी पुलिस हत्यारों की पहचान नहीं कर पाई। रंजिश के एंगल पर पुलिस का फोकस है। 

विज्ञापन
Murder of Haryanvi singer: Ankit murder case entangled in a saga akin to the Tillu-Gogi rivalry
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद पुलिस जांच में सामने आ रही पुरानी रंजिश ने दिल्ली-एनसीआर की चर्चित गैंगवार की यादें ताजा कर दी हैं। करीब छह माह पहले रोहतक में किसी गायक के साथ अंकित का विवाद हुआ था। इस विवाद को हत्याकांड की संभावित वजहों में शामिल कर पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंकित की हत्या का संबंध उस विवाद से ही है।
विज्ञापन

 

दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की दुश्मनी की शुरुआत भी कॉलेज के दिनों में हुई थी। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। पहले एक-दूसरे पर धाक जमाने की होड़ चली और बाद में यही रंजिश गैंगवार में बदल गई। दोनों ने अपने-अपने गिरोह खड़े कर लिए और एक-दूसरे के खिलाफ हिंसक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी रंजिश से शुरू होकर बन गई खूनी दुश्मनी
गोगी और टिल्लू की कहानी बताती है कि किसी छोटे विवाद के लंबे समय तक चलने पर हालात कितने खतरनाक हो सकते हैं। दोनों गिरोहों के बीच 20 से अधिक बार गैंगवार होने की बात सामने आई, जिसमें कई लोगों की जान गई। आखिरकार रोहिणी कोर्ट परिसर में गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों के टिल्लू गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई थी।
 
विज्ञापन

अंकित के मामले में भी पुरानी रंजिश की कड़ी तलाश रही पुलिस
अंकित बालियान हत्याकांड में भी करीब छह माह पुराने रोहतक विवाद को अहम माना जा रहा है। बताया गया है कि विवाद के बाद अंकित लगातार शामली के बनती खेड़ा में रहने लगा था, हालांकि अपने कार्यालय पर आता-जाता रहता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहतक में हुआ विवाद कितना गंभीर था और क्या उसका कोई संबंध अंकित की हत्या से हो सकता है। अंकित की हत्या के तरीके और उससे पहले हुए विवाद ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि विवाद के बाद अंकित के संपर्क में कौन-कौन लोग रहे और क्या किसी ने उससे पुरानी रंजिश का बदला लेने की धमकी दी थी।
 

गोगी पर हत्या से लेकर जमीन कब्जाने तक के मुकदमे
जितेंद्र उर्फ गोगी पर हत्या, लूटपाट और जमीन कब्जाने समेत कई मामले दर्ज थे। वर्ष 2016 में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गया था। एक समय उस पर चार लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पानीपत की गायिका हर्षिता दहिया की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।
अंकित हत्याकांड में फिलहाल गोगी-टिल्लू गैंगवार से सीधा कोई संबंध सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस जिस तरह करीब छह माह पुराने रोहतक विवाद की कड़ियां तलाश रही है, उससे यह सवाल जरूर खड़ा हो गया है कि कहीं पुरानी रंजिश ने ही तो अंकित की जान नहीं ली।

ये भी देखें...
हरियाणवी गायक की हत्या: अंतिम यात्रा में उमड़े युवा, अंकित बालियान अमर रहें... के नारे लगाए, एनकाउंटर की मांग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed