{"_id":"5b47a8f84f1c1b3d5e8b5498","slug":"91531422968-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदर्द बादल सहारनपुर पर नहीं कर रहे करम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदर्द बादल सहारनपुर पर नहीं कर रहे करम
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बादलों की बेरहमी ने सहारनपुर के लोगों को बेहाल कर दिया है। 15 दिन में सिर्फ एक दिन बारिश हो सकी। जबकि बादलों की गड़गड़ाहट रोजाना होती रही। बादल छाने के बाद लोगों को बारिश की उम्मीद दिखाकर जाते रहे। लोग उमस भरी गर्मी में पसीने-पसीने होते रहे।
बेदर्द बादलों को गर्मी में झुलस रहे सहारनपुर के लोगों पर रहम नहीं आ रहा है। बुधवार की रात से ही घने बादल छाए रहे। सहारनपुर के आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सहारनपुर के देहात क्षेत्र में भी बारिश हुई। घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों में उफान आ गया। लेकिन सहारनपुर शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल खत्म हो गए और फिर निकली कड़ाके की धूप ने ऐसी उमस पैदा कर दी कि लोग पसीने-पसीने हो गए। दोपहर में तो गर्मी ने हालत खराब कर दी। जबकि अधिकतम तापमान मात्र 34 डिग्री ही रहा। छह बजे के बाद ही लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। बादलों के छाने और चले जाने का सिलसिला 15 दिन से चल रहा है। लेकिन बादल बरस नहीं है।