{"_id":"5aa2d46a4f1c1b8e778b4906","slug":"91520620650-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने नौ सरकारी दफ्तरों के काटे बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने नौ सरकारी दफ्तरों के काटे बिजली के कनेक्शन
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम ने मार्च में अपने वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी विभागों पर भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक निगम ने 9 सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काट दिए हैं। जबकि, ऐसे दो दर्जन दफ्तर हैं। जिन पर लगभग सवा चार करोड़ रुपये का बकाया है। निगम ने सभी को नोटिस भेज दिया है।
बिजली के बिल की वसूली के लिए विद्युत निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले भर में करीब 42 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें शहरी क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें से दो दर्जन सरकारी दफ्तरों पर ही करीब सवा चार करोड़ रुपये का बकाया बताया जा रहा है। निगम ने वसूली के लिए सख्ती करते हुए उनके कनेक्शन भी काटने शुरू कर दिए हैं। विद्युत निगम ने एक सप्ताह ने 9 सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन काट दिए हैं। जिनमें नगर निगम, पीडब्लूडी और जिला विद्यालय निरीक्षक के कनेक्शन भी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का करीब एक लाख रुपये का बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि काटे गए कनेक्शन की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
अधीक्षण अभियंता नगरीय रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी बकाएदार सरकारी दफ्तरों की सूची तैयार कर ली है। नोटिस भेजे जा चुके हैं और भुगतान के लिए कहा गया है। जिन पर भी एक लाख से अधिक का बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग जिनके कनेक्शन काटे गए और उन पर बकाया
जिला गन्ना अधिकारी 10.29 लाख
लोक निर्माण विभाग 22.76 लाख
आयकर विभाग 2.55 लाख
नगर निगम 6.42 लाख
सूचना विभाग 2.17 लाख
सिंचाई विभाग 0.58 लाख
राजस्व विभाग 0.81 लाख
कंपनी बाग 15.04 लाख
शिक्षा विभाग 0.96 लाख
1110 उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन
सहारनपुर। विद्युत निगम ने इस माह बकाया वसूली के लिए ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने अक्तूबर के बाद बिजली का बिल जमा नहीं किया है। शहरी क्षेत्र में ऐसे 1110 उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। इन उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बकाया है। शहरी क्षेत्र के एसडीओ को ऐसे उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटे जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता नगरीय रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सप्ताह में सभी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कनेक्शन काटने जाने वाले लोगों को बकाया बिल भुगतान की रसीद दिखाने के बाद ही उनके कनेक्शन जोड़े जाएंगे।