{"_id":"5a3c01504f1c1bca678c2e05","slug":"91513881936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने की खबरों को बताया भ्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने की खबरों को बताया भ्रामक
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। चेयरमैन पति के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने की खबरों का अधिशासी अधिकारी ने खंडन किया है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार को नवनिर्वाचित बोर्ड के कुछ सभासद परिचय की दृष्टि से कार्यालय में उनसे मिलने आये थे। इनमें पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन गुलशाना के पति इनाम शाकिर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि जिस कुर्सी पर इनाम शाकिर बैठे थे वह कुर्सी चेयरमैन की नहीं थी। चेयरमैन की कुर्सी अलग रखी हुई थी। सोशल मीडिया पर जो फोटो अपडेट हुए हैं। वह फोटो असली फोटो के साथ छेड़छाड़ करके अपडेट की गई है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। बताया कि बुधवार को बोर्ड की कोई बैठक भी आहूत नहीं थी। बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया ने खबर प्रसारित की थी कि मिटिंग के दौरान चेयरमैन गुलशाना चौधरी के पति इनाम शाकिर उनकी कुर्सी पर बैठे हैं। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने इस तरह की सभी खबरों का पूरजोर खंडन करते हुए भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। वहीं पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर का कहना है कि वह नियमों को अच्छी तरह से जानते हैं। विपक्ष के लोग बिना वजह का मामले को हवा दे रहे हैं जिसमें कोई दम नहीं है।
विज्ञापन