फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का ताज बचाना चुनौती

सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का ताज बचाना चुनौती

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सर्वाधिक मतदान प्रतिशत का ताज बचाना चुनौती
सहारनपुर। लोकसभा और विधान सभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान कराने के मामले में सहारनपुर प्रदेश में अव्वल रहा था। इसके लिए यहां के तत्कालीन डीएम की लखनऊ में वाहवाही हुई। मगर निकाय चुनाव में नंबर एक का ताज बचा पाना सहारनपुर के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। इसकी प्रमुख वजह इस बार प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जाना है।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव 2017 के दौरान शफकत कमाल डीएम थे। उन्होंने सिविल डिफेंस, शिक्षा विभाग, पब्लिक स्कूलों और मीडिया को साथ लेकर जनपद में व्यापक स्तर पर मतदान के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया था, जो करीब एक महीने चला था। इसके तहत शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स, बैनर और पंपलेट्स लगाए गए थे। स्कूली बच्चों ने रैलियां निकालकर मतदाताओं को सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारों के साथ जागरूक करने का काम किया था। स्कूलों में पोस्टर और अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गई थीं। यही वजह रही थी कि सहारनपुर का मतदान प्रतिशत 73.3 रहा था, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। इसके लिए डीएम को लखनऊ में पुरस्कृत भी किया गया था। इससे पहले लोक सभा चुनाव 2014 में भी सर्वाधिक करीब 72 फीसदी मतदान कराने का ताज सहारनपुर के ही सिर पर सजा था। इसके लिए भी सहारनपुर जिला प्रशासन को शाबाशी मिली थी। मगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं कर रहा है, जिससे मतदाताओं में जागरूकता आ सके। शायद यही वजह है कि इस बार मतदाताओं में भी जोश थोड़ा कम नजर आ रहा है।
विज्ञापन


लोक सभा और विधान सभा चुनाव भारत निर्वाचन आयोग ने कराया था। उनके स्तर से ही मतदाताओं की जागरूकता के लिए अभियान चलाने के आदेश थे। निकाय चुनाव छोटा चुनाव है, जिसके लिए इस प्रकार के कोई कोई निर्देश नहीं मिले हैं। फिर भी डीएम मतदाताओं को जागरूक करने के संबंध में बैठक ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके दूबे, एडीएम-प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed