{"_id":"5aa033834f1c1b3f658b66a1","slug":"81520448387-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। रमा शर्मा को सभापति और श्याम नाथ शर्मा को उपसभापति चुना गया।
बेहट अड्डा बस स्टैंड परिसर में चुनाव अधिकारी मनीष दत्त की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि सभापति पद के लिए रमा शर्मा और उपसभापति पद के लिए श्याम नाथ शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहारनपुर प्रबंध कमेटी में रमा शर्मा को सभापति, श्यामनाथ शर्मा को उपसभापति और जयंती प्रसाद, दुष्यंत कुमार, सतीश कुमार, सुरेशपाल, मुकेश कुमार त्यागी, पूनम कौशिक, पुष्प लता तथा सुनीता को संचालक पद पर निर्विरोध चुना गया।