{"_id":"5a60e8154f1c1b72268b5213","slug":"81516300309-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्यों को निर्धारित कर प्राप्त करने का करें प्रयास: सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्यों को निर्धारित कर प्राप्त करने का करें प्रयास: सुनील
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्यों को निर्धारित कर प्राप्त करने का करें प्रयास: सुनील
सहारनपुर। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय ईकाई द्वारा ग्राम ज्ञानागढ़ में आयोजित शिविर के छठे दिन धरती के बारे में नाटक प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ आफिसर डा. दिनकर मलिक, डा. पूनम यादव ने स्वामी विवेकानंद तथा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। सेल टैक्स सहायक आयुक्त सुनील सत्यम ने स्वयं सेवियों से कहा कि अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। डा. दिनकर मलिक ने कहा कि जातपात से ऊपर उठकर अपने कर्मों से अपनी पहचान बनानी चाहिए। समाज के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। डा. पूनम यादव ने कहा कि स्वयंसेवी जो कुछ कैंप में सीखकर जाएं, उसको अपने जीवन में ढालने का प्रयास करें। डा. आरबीएस रावत, डा. श्वेता एवं राजेंद्र ने कार्यक्रम की सराहाना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर स्वयं सेवियों ने नाटक प्रस्तुत कर धरती के बारे में जानकारी दी। राहुल राजपूत, वंदना, तनु, कृष्णा, मोनिका त्यागी, रवि वालिया, मुकीम, मनस्वी राणा, अवध, नीतीश सैनी आदि मौजूद रहे।