{"_id":"5a3c01454f1c1b4c528baed1","slug":"81513881925-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम बनी विजेता
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ फुरकान अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेल भावना को बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील खिलाड़ियों से की। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 के अंतर से विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर निखिल कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार, विश्वजीत, बबलू कुमार, अब्दुल अहद, प्रवीन कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 दिसंबर को
सहारनपुर। जूनियर बालकों की जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी, जिसका शुभारंभ दस बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उनकी टीमों को खिलाड़ियों के जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। टीम में दस खिलाड़ी और एक मैनेजर रहेगा। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।