फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निर्णायक की भूमिका में रहेंगे 32 गांवों के मतदाता

निर्णायक की भूमिका में रहेंगे 32 गांवों के मतदाता

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
निर्णायक की भूमिका में रहेंगे 32 गांवों के मतदाता
निर्णायक की भूमिका में रहेंगे 32 गांवों के मतदाता
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद पहली बार चुनाव हुआ। नगर निगम में शामिल हुए 32 गांवों के मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। इन मतदाताओं ने पहली बार नगर निकाय चुनाव में भाग लिया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

सहारनपुर नगर पालिका परिषद को 2008 में नगर निगम का दर्जा मिला था। नौ साल बाद नगर निगम के लिए बुधवार को मतदान हुआ। परिसीमन के बाद नगर निगम क्षेत्र में 32 गांवों को शामिल किया गया था। यह गांव दलित-मुस्लिम बाहूल्य हैं। बुधवार को इन गांवों के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार नगर निकाय चुनाव में भागेदारी करने पर ग्रामीण उत्साहित रहे। राजनीतिक जानकारों की माने तो इन गांवों के लोग मेयर पदों के प्रत्याशियों के लिए निर्णायक की भूमिका रहेंगे। यही कारण था कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने 32 गांवों पर पूरी तरह फोकस किए रखा। प्रत्याशियों ने इन गांवों को मतदाताओं को रिझाने में काफी दमखम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed