फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिल्ली रोड पर वेंडिंग जोन बनाने का विरोध

दिल्ली रोड पर वेंडिंग जोन बनाने का विरोध

Sat, 29 Dec 2018 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर वेंडिंग जोन बनाने का विरोध
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर वेंडिंग जोन का उद्घाटन करने पहुंचे नगरायुक्त और उनकी टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस जगह पर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है, वह उनके प्लॉट की बगल में है। भविष्य में कॉलोनी बनाने पर उन्हें परेशानी होगी। नगरायुक्त ने विरोध करने वालों को प्लॉट के कागज लेकर उपस्थित होने को कहा है। इसके बाद नगरायुक्त टीम के साथ लौट गए।
विज्ञापन

शहर भर में सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियों की वजह से यातायात प्रभावित रहता है। ऐसे हालात में नगर निगम ने शहर में करीब 125 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी क्षेत्र को वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया था। यह वेंडिंग जोन अहमद बाग और नवीनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बनना है। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह नगर निगम के अन्य अधिकारियों को साथ लेकर वेंडिंग जोन का उद्घाटन करने पहुंचे थे, मगर वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित जगह की ठीक बगल में बड़ा भूखंड है, जिसमें बाग है। उक्त भूखंड के लोगों को जैसे ही वेंडिंग जोन का पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। विरोध करने वालों ने बताया कि भविष्य में उनकी भूखंड पर कॉलोनी काटने की योजना है। यदि वेंडिंग जोन बनता है तो वह उक्त क्षेत्र में रास्ता नहीं निकाल सकेंगे। इसके बाद नगरायुक्त और उनकी टीम नगर निगम लौट गई। मगर नगरायुक्त ने उक्त भूखंड के स्वामी को दो दिन के भीतर जमीन के कागज लेकर नगर निगम में पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाया जाना है, जिसके लिए जगह काफी पहले से चिह्नित है। शुक्रवार को वेंडिंग जोन का उद्घाटन होना था, मगर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। उक्त लोगों की बात को सुना जाएगा। यदि वास्तव में वेंडिंग जोन बनाए जाने से किसी को समस्या है तो उसका भी समाधान किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed