{"_id":"5bf06645bdec22695b77b0e6","slug":"71542481477-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बाक्सिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बाक्सिंग प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का स्वागत
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुरादाबाद में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित हुई राज्य विद्यालीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। सहारनपुर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल सात पदकों पर कब्जा किया। लौटने पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
स्टेडियम के बाक्सिंग कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर के व्योम पुंडीर ने 38 किलोग्राम, आकाश पुंडीर ने 52 किलोग्राम और मंसफ खान ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। गौरव कुमार ने 54 किलोग्राम और विनीत कुमार ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए। प्रियांशु चौधरी ने 69 किलोग्राम और अभिषेक कुमार ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। लौटने पर शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, पुष्कर सिंह, प्रवीण चौधरी, बृजमोहन, राव अफजाल, वीरेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, श्याम सिंह पुंडीर, बृजपाल सिंह, धन सिंह, प्रवीण यादव, जयेंद्र कुमार, राकेश धमीजा, पवन तलवार, रामशरण, श्वेतांक चौहान, शिवनंदन यादव आदि ने बधाई दी।