{"_id":"5ab54e8f4f1c1ba4238b6f77","slug":"71521831567-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी देख अतिक्रमण करने वालों ने समेटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी देख अतिक्रमण करने वालों ने समेटा सामान
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर में शुक्रवार को गंगोह रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस बल और जेसीबी देख अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मच गई। काफी दुकानदारों ने तो बाहर रखा अपना सामान समेट लिया था। सड़क पर 20 से 30 फुट तक अतिक्रमण होने की वजह से मार्ग पर आधा ही काम हो पाया है। सोमवार को इसी मार्ग पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
नगर निगम की टीम जेई मुसाफिर सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को गंगोह रोड पर पहुंची थी। टीम जेसीबी को साथ लेकर गई थी। इस मार्ग पर अस्थाई और स्थायी अतिक्रमण दोनों है। जेसीबी से खोखों और चबूतरों को ध्वस्त किया। बाहर रखा हुआ काफी सामान भी जब्त किया गया है। उधर अतिक्रमण हटाने के बाद शुक्रवार को मंडी समिति और चिलकाना रोड पर लोगों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया है। जेई मुसिफर सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाए गए मार्गों का निरीक्षण करेगी। फिर से अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।