{"_id":"5a3d546b4f1c1bee688c358c","slug":"71513968747-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन अभियान का वार्ड-10 से शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन अभियान का वार्ड-10 से शुभारंभ
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन अभियान का वार्ड-10 से शुभारंभ
देवबंद (सहारनपुर)। वार्ड नंबर-10 में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें नगरपालिका के कर्मचारियों ने सड़क किनारे पड़े गंदगी के ढेरों को साफ कराकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सभासद मनोज सिंघल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान से लोगों को सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। सड़के नालियां ही नहीं अपने घरों को भी स्वच्छ बनाकर रखा जाए जिससे कि संक्रामक बीमारियों से छुटकारा मिल सके। अभियान की कड़ी में नाले-नालियों और सड़कों की सफाई कर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया गया। बता दें कि पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक माह के अंदर देवबंद के सभी वार्डों को साफ कराने की घोषणा की थी। इसकी शुरूआत वार्ड-10 से हुई है। अंसारी ने कहा कि जल्द ही स्वच्छता अभियान नगर के सभी वार्ड में आरंभ किया जाएगा।