फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   650 workers sent home from Radhaswami Center

राधास्वामी सेंटर से 650 कामगारों को भेजा घर

Tue, 05 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
650 workers sent home from Radhaswami Center
सरसावा में कामगारों को घर भेजने के लिए प्रमाणपत्र देते तहसीलदार - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। पिछले दिनों हरियाणा पंजाब से वापस लौटे अंबाला रोड स्थित राधा स्वामी मेजर सेंटर में आश्रय लेने वाले कामगारों में से साढे़ छह सौ को मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। तहसीलदार नकुड़ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मजदूर सहारनपुर जिले के निवासी हैं जिन्हें 25 बसों में उनके निवास स्थलों पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। अब राधास्वामी मेजर सेंटर में करीब 1150 मजदूर रह जाएंगे। जिनके घर भेजने की व्यवस्था भी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद नहीं किया रिलीज
देवबंद। नगर के जामिया तिब्बिया देवबंद, यूनानी मेडिकल कॉलेज, आईआईएचटी कॉलेज, मौलाना मदनी मेमोरियल स्कूल आदि क्वारंटीन केंद्रों में करीब 217 लोग क्वारंटीन हैं। इनमें विभिन्न राज्यों से आए जमातियों की संख्या अधिक है। क्वारंटीन में अधिकांश लोगों ने बताया कि वह 28 दिन से यहां पर भर्ती हैं। रिपोर्ट भी उनके नेगेटिव आ चुकी है। बावजूद इसके उन्हें रिलीज नहीं किया गया है। प्रशासन उन्हें उनके घरों को भेजने का प्रबंध करे। सीएचसी प्रभारी डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ही क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती लोगों को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed