{"_id":"5ba7e1ca867a55012c350eb9","slug":"61537728970-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सट्टेबाजी का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सट्टेबाजी का वीडियो
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सट्टेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में खुलेआम सट्टा चल रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह वीडियो थाना कुतुबशेर क्षेत्र की मंसूर और इनाम कॉलोनी का है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि एक कार्यालय में खुलेआम सट्टा किया जा रहा है। सट्टा लगाने वालों की लंबी लाइन लगी है, जिसकी शिकायत क्षेत्रवासी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो की सच्चाई की जांच कराई जा रही है, जो व्यक्ति वीडियो में दिखाई दे रहा है, पुलिस उसे पहले जेल भेज चुुकी है। यह वीडियो अभी का है या पुराना इसकी पड़ताल की जा रही है। क्योंकि जो व्यक्ति वीडियो में नजर आ रहा है। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया हुआ है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश थी, लेकिन वह नहीं मिला।