{"_id":"5a3171684f1c1b96698b8c22","slug":"61513189736-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए नहीं काटने पर पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए नहीं काटने पर पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के 45वें दिन बाद लाभार्थी के खाते में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। ऐसा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई होगी।
जिला समाज कल्याण और जिला अल्पसंख्यक विभाग में आए दिन लोग विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन प्राप्त करने के लिए चक्कर काटते हुए दिखाई दे जाते हैं। कई मामले सामने आ चुके हैं, जब आवेदन करने के दस माह बाद भी लाभार्थी को पेंशन का लाभ नहीं मिला। एजेंट भी लाभार्थी को ठग लेते हैं। कई पीड़ित लाभार्थी ठगी की शिकायत संबंधित विभाग को कर चुके हैं। इसी को देखते हुए शासन ने नई योजना लागू कर दी है।
इसके तहत पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन अपने सभी दस्तावेज जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की रहेगी। हर 15 दिन में पोर्टल से लाभार्थी की डिटेल संबंधित अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। निर्धारित समय में अधिकारी को उस पर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जांच ना होने पर लाभार्थी के खाते में 45 दिन बाद पेंशन आनी शुरू हो जाएगी। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि पेंशन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब कोई फर्जीवाड़ा मिलता है तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
रुकेगा फर्जीवाड़ा
सहारनपुर। पेंशन प्रक्रिया ऑनलाइन होने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। सूत्रों की माने तो फर्जी रूप से पेंशन प्राप्त करने के कई मामले हो चुके हैं। अब प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है, जिसमें आधार कार्ड के जरिए लाभार्थी पूरी की जानकारी ली जाएगी और पेंशन बंधवाने के लिए एजेंट के रूप में कार्य करने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। शासन से सीधे लाभार्थी के खाते में पैसे डाला जाएगा।