फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   त्योहारी सीजन से पहले पुलिसिंग चुस्त करना होगी चुनौती

त्योहारी सीजन से पहले पुलिसिंग चुस्त करना होगी चुनौती

Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन से पहले पुलिसिंग चुस्त करना होगी चुनौती
सहारनपुर। जिले में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं को देखते हुए त्योहारी सीजन में पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करना चुनौती रहेगा। रामलीलाओं का जगह-जगह मंचन, नवरात्र और दशहरे को लेकर पुलिस को व्यवस्था के साथ माहौल पर भी नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन इसी माह से शुरू होने जा रहा है। 21 सितंबर से नवरात्रों के साथ ही त्योहारों का मौसम आ रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। नवरात्र के बाद राम नवमी, दशहरा और साथ में शहर तथा जिले भर में रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। जिसकी व्यवस्था करना पुलिस के लिए चुनौती रहेगा। जबकि पहले नानौता और फिर शहर में सांप्रदायिक संघर्ष की घटना हो चुकी है। उसके बाद दीपावली का पर्व आ रहा है। पुलिस के लिए पहले ही अपराधी मुसीबत बने हुए हैं। लूट, चोरी, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। उनका ही खुलासा करने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि त्यौहारों के लिए विशेष प्लान किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed