फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेतुकी शिकायतें बढ़ा रही नगर निगम की परेशानी

बेतुकी शिकायतें बढ़ा रही नगर निगम की परेशानी

Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बेतुकी शिकायतें बढ़ा रही नगर निगम की परेशानी
सहारनपुर। नगर निगम के विभागों का जो काम है भी नहीं। उनकी शिकायतें पोर्टल के जरिये मुख्यमंत्री से की जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी बिना सोचे समझे उन शिकायतें पर निगम के विभागों से जवाब मांग रहे हैं, जिनसे निगम अधिकारी पशोपेश में है कि करे तो क्या करे।
विज्ञापन

नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग का काम नगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था करना है। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने पोर्टल के जरिऐ अपने मोहल्ले में टूटी बिजली की तार को नहीं जोड़ने के लिए पथ प्रकाश विभाग को जिम्मेदार मानते हुए पोर्टल पर शिकायत की। जिसपर पथ प्रकाश विभाग से जवाब भी मांग लिया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि लोग फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदलने और घरों के मीटर खराब होने और फुंके केबिल तक ठीक नहीं करने के लिए पथ प्रकाश विभाग की शिकायत कर रहे हैं, जबकि यह काम पथ प्रकाश विभाग का नहीं है। ऐसी ही स्थिति नगर निगम के जलकल विभाग की भी है। अब जलकल विभाग के अंडर में जो काम नहीं हैं उनकी गड़बड़ी के लिए शिकायतकर्ता जलकल विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार मानकर पोर्टल पर शिकायत कर रहे हैं। निर्माण विभाग की भी ऐसी अनेक शिकायतें हैं, जिनसे निर्माण विभाग को कोई लेनादेना नहीं है। हैरत की बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात कर्मचारी इन बेवजह की तमाम शिकायतों का जवाब नगर निगम के अफसरों से मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed