फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार्यकर्ताओं का सम्मान ना करने वाले अफसर होंगे सेवामुक्त

कार्यकर्ताओं का सम्मान ना करने वाले अफसर होंगे सेवामुक्त

Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का सम्मान ना करने वाले अफसर होंगे सेवामुक्त
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ना करने वाले अफसर सेवा मुक्त होंगे। जन समस्या लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान देना होगा।
विज्ञापन

गांधी पार्क मैदान पर उपमुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया तो खुले मंच से अफसरों को नसीहत देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है। थाने या सरकारी कार्यालय में जनता की समस्या लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाए, जो अधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेगा, उसकी सेवाएं समाप्त करने में सरकार देर नहीं लगाएगी।
विज्ञापन

मंच पर रही अव्यवस्थाएं
गांधी पार्क मैदान पर आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह के दौरान मंच पर अव्यवस्थाएं देेखने को मिली। कुछ पदाधिकारी उपमुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा मंच पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का किया शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने गांधी पार्क के मैदान पर विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनपद में 54 करोड़ की लागत से 26 सड़कों बनाया जा रहा है। 17 करोड़ की लागत से तीन पुलों को ठीक कराया। इसके अलावा अनेक विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार हैं, जिनका शिलान्यास किया गया है।

जनता में भाजपा सरकारों के प्रति विश्वास: कश्यप
महर्षि कश्यप जयंती समारोह के आयोजक और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने सभी का आभार जताया। जिलाध्यक्ष ने जारी किए पत्र में कहा कि हर वर्ग के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस कार्यक्रम से साफ हो गया कि जनता में भाजपा सरकारों के प्रति विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed