फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल

अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल

Sat, 24 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल
बेहट (सहारनपुर)। शुक्रवार की सुबह कोतवाली के सामने से गुजर रहे अवैध खनिज से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने पैदल जा रहे दंपति को कुचलते हुए सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद ट्राली के टायर के नीचे फंसी महिला को पुलिसकर्मियों ने खींचकर बाहर निकाला। उसे और उसके पति को पुलिस सीएचसी बेहट ले गई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक विक्की सवार ने कूदकर जान बचाई जबकि उसकी विक्की ट्राली के नीचे घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। कोतवाली के सामने हाईवे पर खनिज से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया और बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली कोतवाली के सामने से गुजर रहे सहारनपुर के नवीन नगर निवासी धर्मदास धीमान (50), उसकी पत्नी ममता (45) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में ममता ट्राली के टायर के नीचे कुचल गई, जबकि धर्मदास टक्कर लगने से दूर जा गिरा। ममता को पुलिसकर्मियों ने टायर के नीचे से खींचकर बाहर निकाला और दोनों को सीएचसी ले गई, जहां ममता को मृत घोषित कर दिया गया। धर्मदास को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में एक विक्की सवार बाल-बाल बच गया। वह टक्कर लगने से पहले ही विक्की से कूद गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed