{"_id":"5a1efd504f1c1b3c3d8baa44","slug":"51511980368-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह मतदान
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के लिए बुधवार को हुआ मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन बेहद सजग रहा। कमिश्नर और डीआईजी ने भी बूथों का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के आसपास ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। नगर पालिका अध्यक्ष और 25 वार्ड के सभासदों के लिए 18 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिन पर बनाए गए 58 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। जोनल मजिस्ट्रेट नीरज सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक करीब 55.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
फर्जी वोटिंग के आरोप में दो युवतियों सहित 22 हिरासत में
गंगोह। फर्जी मतदान करने का प्रयास करने के आरोप में 20 पुरुषों और दो युवतियों को हिरासत में लिया गया। मोहल्ला कुरैशियान और हीरोज मैमोरियल स्कूल में बने बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में बहस हुई। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कैराना विधायक नाहिद हसन और एसपी देहात में कहासुनी भी हुई। बारात ले जाने से पूर्व कई दूल्हों ने भी मतदान किया।
पर्चियों में त्रुटियां, मतदाता रहे हलकान
गंगोह। मतदान करने पहुंचे कई मतदाताओं को मतदान पर्चियों में त्रुटियां होने के चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने तमाम दस्तावेज दिखाने और मोहल्ले के अन्य लोगों से तस्दीक कराने के बाद ही मतदान करने दिया गया। इसे लेकर मतदाताओं में खासा रोष नजर आया।