फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   473 Maktabs on the radar of ATS, list of Saharanpur division sent from headquarters to Deoband

ATS के रडार पर 473 'मकतब': लखनऊ से मिले आदेश पर रिकाॅर्ड खंगालेगी एटीएस देवबंद, फंडिंग कहां से? होगी जांच

Mon, 28 Oct 2024 12:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Oct 2024 12:19 PM IST
सार

मदरसाें के बाद अब सहारनपुर मंडल के चार साै से भी ज्यादा मकतब यूपी एटीएस के रडार पर आ गए हैं। लखनऊ मुख्यालय से देवबंद एटीएस को तीन जिलों की सूची भेजी गई है, जिसके बाद एटीएस आठ बिंदुओं पर जांच करेगी।

विज्ञापन
473 Maktabs on the radar of ATS, list of Saharanpur division sent from headquarters to Deoband
दारूल उलूम देवबंद

विस्तार

संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सहारनपुर मंडल हमेशा सुर्खियों रहा है। मदरसों के बाद सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 473 मकतब एटीएस के निशाने पर आ गए हैं, जिनकी संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग से लेकर आठ बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर मस्जिदों में भी मकतब संचालित हैं।

विज्ञापन


कई बार संदिग्ध आतंकी भी पकड़ चुकी है एटीएस
दरअसल, देश में कहीं भी देश विरोधी घटना होती है तो अधिकांश मामलों में उसके तार सहारनपुर और देवबंद से जुड़ते हैं। एटीएस सहारनपुर से कई बार संदिग्ध आतंकी भी पकड़ चुकी है। इसके अलावा बांग्लादेशी और रोहिंग्या यहां से गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Visit: कल तीन घंटे मेरठ में रहेंगे सीएम योगी, यह रहेगा कार्यक्रम, सड़कें चमकाने में जुटा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति, पंजीकरण और फंडिंग की होगी जांच
कुछ समय पहले मदरसों की जांच कराई गई थी, जिसके बाद अब मुख्यालय की तरफ से सहारनपुर मंडल के 473 मकतब को लेकर एटीएस देवबंद को सूची भेजी गई है। इसमें सहारनपुर के 118, शामली के 190 और मुजफ्फरनगर 165 मकतब शामिल हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर जांच होगी, जिसमें पंजीकरण से लेकर संपत्ति और फंडिंग आदि शामिल है।

मुख्यालय की तरफ से सूची मिलने के बाद अब एटीएस इनका ब्योरा जुटाने में लगी है। तीनों जिलों के जिला अल्पसंख्यक विभाग से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सूचना मिल रही थी कि कुछ मकतब बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ऐसे में उनकी फंडिंग कहां से हो रही है सबसे अहम जांच इस बिंदु पर होगी।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में कल से दीपावली तक रूट डायवर्जन, सहारनपुर जिला व महिला अस्पताल में डीएम का छापा

ये होते हैं मकतब
मकतब एक तरह से छोटे मदरसे ही हैं। यहां छोटे बच्चों को दीनी तालीम दी जाती है। कुछ मकतब मदरसों में भी चलते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में गली-मोहल्लों और गांवों में भी छोटे-छोटे भवनों में भी मकतब चल रहे हैं। इनमें अगर कोई देश विरोधी गतिविधि मिलती तो इनके संचालकों पर शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed