फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में कल से दीपावली तक रूट डायवर्जन, सहारनपुर जिला व महिला अस्पताल में डीएम का छापा

Mon, 28 Oct 2024 10:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 28 Oct 2024 10:51 AM IST
खास बातें

मेरठ में दीपावली व अन्य त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। 31 अक्तूबर की रात तक ये प्लान जारी रहेगी। पुलिस सभी पाॅइंट्स पर तैनान रहेगी।

विज्ञापन
West UP News Live: Route diversion in Meerut from tomorrow till Diwali, Read latest news
सहारनपुर में डीएम का जिला व महिला अस्पताल में छापा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:50 AM, 28-Oct-2024

मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा

मेरठ के भावनपुर थाना स्थित गढ़ रोड पर एक निजी हॉस्पिटल के बाहर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर नवजात का शव रखते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि बीती 22 अक्तूबर को थाना मुंडाली के गांव भगवानपुर चट्टावन निवासी अरविंद की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर गढ़ रोड स्थित अजय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां अन्नू ने एक नवजात को जन्म दिया। डॉक्टरों ने नवजात को मशीन में रखने की सलाह दी, जिसके बाद तीन दिन नवजात को मशीन में रखा और पूरी तरह स्वास्थ होने की बात कहते हुए 26 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया।

वहीं अगले दिन बच्चे की तबियत खराब हुई और उसकी मृत्यु हो गई।जब उन्होंने एक निजी अस्पताल में नवजात को दिखाया तो नवजात में इन्फेक्शन फैलने से मौत का कारण बताया, जिसके बाद सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।और नारेबाजी करते हुए अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
10:45 AM, 28-Oct-2024

बिजनाैर में आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, सहमे लोग

बिजनाैर जनपद के नांगलसोती में गांव हरचंदपुर में शनिवार की देर रात्रि तालाब से निकलकर करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ राजीव कुमार के आवास के निकट पहुंच गया।

मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक वानिकि विभाग के दरोगा विकास कुमार टीम के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ गन्ने के खेत में घुसकर तालाब में पहुंच गया।

मगरमच्छ के आए दिन आबादी में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत हैं। ग्रामीणों ने वानिकी विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
10:44 AM, 28-Oct-2024

दीपावली से पहले शामली के किसानों को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये

शामली शुगर मिल शामली को चलाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अब दीपावली से पहले किसानों के खातों में 10 करोड़ रुपये भेज दिए जाएंगे। मिल में मरम्मत कार्य भी शुरू हो गया है।
शामली शुगर मिल पर पिछले साल का गन्ने का 213 करोड़ रुपये बकाया था।

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने कई दिन तक मिल परिसर में भी दिया था। मिल प्रशासन 17 सितंबर को 25 करोड़, 12 अक्तूबर को 25 करोड़, 23 अक्तूबर को 25 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुका है। पहले उन किसानों का भुगतान किया जा रहा है, जो सबसे पुराने बकायेदार है और जिनका अधिक बकाया मिल पर है।
10:43 AM, 28-Oct-2024

मुजफ्फरनरगर में रेलवे रोड पर बनेगा 100 बेड का आश्रय स्थल

मुजफ्फरनरगर में 100 बेड के एक आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ठंड के दिनों में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के लिए मजबूर होने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। आश्रय स्थल में ही लोगों के लिए खाने और नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। आश्रय लेने वाले लोगों के साथ आने वाले बच्चों के लिए खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी।

शहर का विस्तारीकरण हो रहा है। रोजगार की तलाश में दूर-दराज और आसपास के गांव के लोग भी शहर में आ रहे हैं। बहुत से लोग रेलवे स्टेशन रोड और आसपास ही रात गुजार लेते हैं। वहीं करीब के गांव से आ रहे लोग काम के बाद अपने घरों की ओर लौट जाते हैं।
10:41 AM, 28-Oct-2024

बागपत में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 21 पहलवानों का चयन

चौधरी फेरू सिंह एकेडमी में शनिवार को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का ट्रायल कराया गया। ट्रायल में 21 पहलवानों का प्रतियोगिता के लिए हुआ।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि ट्रायल में फ्री स्टाइल में 57 किलो में हिमांशु, 61 किलो में विशाल, 65 किलो में सावेज, 70 किलो में गौरव राणा, 74 किलो में शिवम, 79 किलो में अनुज, 86 किलो में विकास, 92 किलो में उत्तम, 97 किलो में विशाल, 125 किलो में अर्जुन तोमर, ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किलो में सन्नी, 60 किलो में जुबेर, 63 किलो में मुकुल, 67 किलो में भानू, 72 किलो में गौरव, 77 किलो में अनुज, 82 किलो में विक्षित, 87 किलो में रितिक, 97 किलो में अनुज, 130 किलो में उत्तम राणा और महिला वर्ग की फ्री स्टाइल में 50 किलो में अंशिका खोखर का चयन किया गया। चयनित पहलवान नवंबर में मथुरा में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 
10:40 AM, 28-Oct-2024

मेरठ में गुर्जर सभा का अधिवेशन आज

मेरठ में अखिल भारतीय गुर्जर सभा का 115वां अधिवेशन और सरदार पटेल की जयंती स्वाभिमान सम्मेलन सोमवार को चौधरी चरण सिंह विवि के नेता जी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में होगा। अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम, युवा एवं खेल मनसुख मांडविया होंगे।

अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह (पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग) करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राजेश नागर मंत्री हरियाणा, जवाहर सिंह बेडम मंत्री राजस्थान सरकार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, सांसद कंवर सिंह तंवर हाेंगे।

गुर्जर समाज के विधायक, पूर्व विधायक, अखिल भारतीय गुर्जर सभा के राष्ट्रीय पदाधिकारि, 14 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। सम्मेलन में गुर्जर समाज धन सिंह कोतवाल को भारत रत्न देने की मांग उठाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 28-Oct-2024
सहारनपुर में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने देर रात एसबीडी व महिला अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर, एटीएफ, आईसीयू आदि वार्डों की व्यवस्था जांची। मरीजों से बात कर दवाइयों और डॉक्टरों के राउंड पर आने की जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

जिलाधिकारी मनीष बंसल रविवार देर रात सबसे पहले एसबीडी जिला अस्पताल में पहुंचे। यहां इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर, एटीएफ वार्ड, आईसीयू वार्ड, मेडिकल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में आने वाले मरीजों से चिकित्सकों के राउंड लेने, इलाज और समय पर दवाइयां की जानकारी ली। इसके बाद डीएम महिला अस्पताल में पहुंचे।

डीएम ने निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहे, ताकि मरीजों को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके। चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, औषधियों का वितरण एवं देखरेख में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों को बेहतर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी मरीज को बाहर से अल्ट्रासाउंड न कराना पड़े। अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा रखें। 
10:27 AM, 28-Oct-2024

West UP News Live: मेरठ में कल से दीपावली तक रूट डायवर्जन, सहारनपुर जिला व महिला अस्पताल में डीएम का छापा

मेरठ में दीपावली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी कर दिया है। 29 अक्तूबर को धनतेरस से रूट डायवर्जन रहेगा। यह 31 अक्तूबर की रात तक जारी रहेगा। रूट डायवर्जन के चलते यातायात पुलिस सभी प्वाइंटों पर तैनात रहेगी।

दिल्ली-गाजियाबाद रूट की रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज से एनएच-58 होकर रोहटा रोड, रेलवे ओवरब्रिज, मूक बधिर स्कूल रोड से बाएं मुड़कर मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर भैसाली बस अड्डे पर पहुंचेंगी। इसी रास्ते से वापस भी जाएंगी। 

सोहराब गेट बस अड्डे की रोडवेज बसें, जिन्हें भैसाली बस अड्डे आना है, वे गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे, सूरजकुंड पुलिया, साकेत चौराहे, बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहे, औघड़नाथ मंदिर से बालाजी मंदिर होकर वेस्ट एंड रोड पर एसडी सदर के सामने से बस अड्डे तक पहुंचेंगी। ये बसें औघड़नाथ मंदिर, मूक बधिर स्कूल, मेरठ गर्ल्स पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर के सामने से जली कोठी होकर बस अड्डे पर आ सकेंगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed