फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में बिना अनुमति के ही करा दिया जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद का कार्यक्रम

देवबंद में बिना अनुमति के ही करा दिया जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद का कार्यक्रम

Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
देवबंद में बिना अनुमति के ही करा दिया जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद का कार्यक्रम
बिना अनुमति ही करा दिया जेएनयू छात्र नेता का कार्यक्रम, अब होंगे नोटिस जारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के महमूद हाल में क्या लोकतंत्र हिंदुस्तान में जिंदा है विषय पर जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद का कार्यक्रम प्रशासन की बिना अनुमति के ही करा दिया गया। अधिकारियों ने इस मामले में आयोजकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पूरे कार्यक्रम की वीडियो फुटेज समेत अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने के बाद सुर्खियों में आए छात्र नेता उमर खालिद ने रविवार को देवबंद में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र राजनीति की भेंट चढ़ रहा है। उन्होंने छात्रों व युवा पीढ़ी से मुल्क के बिगड़ रहे हालात से निपटने के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। देवबंद में जिन लोगों ने उमर खालिद का कार्यक्रम कराया उसकी प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई। इस संबंध में एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि कार्यक्रम की आयोजकों ने कोई अनुमति नहीं ली थी। मामला गंभीर है। कार्यक्रम की वीडियो फुटेज समेत अन्य साक्ष्य एकत्र कर आयोजकों को सोमवार को नोटिस भेजे जाएंगे। एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो लोग शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं, उनको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। वहीं, खुफिया एजेंसियां भी देवबंद क्षेत्र में जेएनयू की बढ़ती सक्रियता से अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

मामला गंभीर, सीएम को अवगत कराएंगे : राघव
देवबंद। भाजपा सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि देवबंद में आयोजित कार्यक्रम का शीर्षक ही विवादित है। उन्होंने कहा कि भारत में यदि लोकतंत्र जिंदा न होता तो देश विरोधी नारे लगाने वाले उमर खालिद जैसे लोग देवबंद में क्या बोल पाते। बिना अनुमति के कार्यक्रम होने के मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी बयानबाजी नहीं होगी बर्दाश्त : ब्रिजेश
देवबंद। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि प्रशासन को जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद जैसे लोगों को देवबंद में नहीं आने देना चाहिए था। प्रशासन को पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए। देश विरोधी बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मामले की जांच कराकर उमर खालिद व आयोजकों पर कार्रवाई करे प्रशासन : विकास
देवबंद। बजरंग दल कार्यालय पर बैठक में विकास त्यागी ने कहा कि ऐसे समय में जब पदमावत फिल्म व कासगंज जैसी घटनाओं के कारण देश-प्रदेश में हालत तनावपूर्ण है तो प्रशासन ने उमर खालिद के कार्यक्रम को स्वीकृति क्यों प्रदान की। यदि स्वीकृति नहीं दी तो जांच कराकर आयोजक व उमर खालिद पर कार्रवाई करनी चाहिए। अध्यक्षता चौधरी देवकुमार व संचालन रजनीश शर्मा ने किया। बैठक में कुलदीप सैनी, प्रधान राजकृष्ण, अक्षय धीमान, अभिनव कौशिक, सन्नी, सैंकी त्यागी, प्रमील, ललित सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed