Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Case: Two Former Policemen Convicted After 11 Years, Sentencing Tomorrow

सहारनपुर: 11 साल की लड़ाई के बाद दो पूर्व पुलिसकर्मी सामूहिक दुष्कर्म में दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

Fri, 06 Nov 2026 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Nov 2026 11:17 AM IST
सार

सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म के 11 साल पुराने मामले में अदालत ने दो पूर्व पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। दोनों गिरफ्तार, शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
Saharanpur Case: Two Former Policemen Convicted After 11 Years, Sentencing Tomorrow
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में करीब 11 साल बाद पीड़िता को अदालत से न्याय की दिशा में अहम फैसला मिला है। बृहस्पतिवार को अदालत ने मामले में दो पूर्व पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया। इनमें तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह शामिल हैं। दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने सजा सुनाने के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है।

विज्ञापन


पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी थी धमकी
मामले के अनुसार, महिला को उसके पति को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई थी। इसके बाद महिला थाने पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले को अदालत में साबित करने के लिए पीड़िता को करीब 11 साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमिका की हत्या: जंगल में मिला 25 वर्षीय युवती का शव; आरोपी प्रेमी फरार, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर दोषी
बृहस्पतिवार को अदालत ने मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजमोहन यादव और इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह को दोषी करार दिया। फैसले के बाद दोनों पूर्व पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत शुक्रवार को दोनों की सजा पर फैसला सुनाएगी।

दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी चल रहा मुकदमा
इस मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा चल रहा है। इनमें चौकी प्रभारी पंकज धामा और एक सिपाही शामिल हैं, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed