{"_id":"5a60ea084f1c1b87268b5274","slug":"41516300808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय में रमण करती है राम नाम की शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय में रमण करती है राम नाम की शक्ति
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा में महात्मा पार्वती बाई ने भगवान श्रीराम के अवतरण का प्रसंग सुनाकर श्रद्घालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मोहल्ला चंद्रनगर में चल रही श्रीराम कथा में पार्वती बाई ने कहा कि भगवान राम को सत्संग बहुत प्रिय था। हमारे जीवन में सत्संग का विशेष महत्व है। सत्संग का मतलब होता है सत्य का संग। अत: सबसे पहले हमें सत्य को जानना होगा कि सत्य क्या है। इस संसार में सब नश्वर है। समाप्त होने वाला है। केवल उस परम पिता परमात्मा का नाम ही सत्य है। हमें रामायण पढ़ने के साथ-साथ उसमें बताई गई बातों को भी जीवन में उतारना चाहिए। भगवान राम के पावन नाम को जानना होगा।
हमें सदगुरु की शरण में जाकर उसे जानना होगा। महात्मा करूणा बाई ने कहा कि राम केवल एक नाम नहीं है, जो कि राजा दशरथ के पुत्र थे। राम एक शक्ति है, जो सबके अंदर रमण करती है। इस मौके पर कमल गुप्ता, सुमन गुप्ता, नीलम तोमर, रीटा, राजकुमार, राजकुमार सहानी, चौधरी ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो