फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाल विकास परियोजना पर आंगनबाड़ियों का धरना जारी

बाल विकास परियोजना पर आंगनबाड़ियों का धरना जारी

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना पर आंगनबाड़ियों का धरना जारी
नानौता (सहारनपुर)। विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना निरंतर जारी है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संघ की जिला महामंत्री ने कहा कि कम मानदेय देकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के नाम पर महिला कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर महिला कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी संघ के बाल विकास परियोजना पर धरने में जिला महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि सरकार महिला कर्मचारियों को कम मानदेय देकर भी उनसे विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करा रही है। बताया कि उनके पास शासन से एक पत्र आया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी केवल अपने विभाग में ही कार्य करेंगी, जबकि जिले के अधिकारी उन पर अन्य परियोजनाओं में कार्य करने के लिए दबाव बना रहे है। कहा कि सरकार को महिला कर्मचारियों की जिम्मेदारी व कार्य को देखते हुए मानदेय के स्थान पर वेतन व्यवस्था लागू करनी चाहिए। कहा कि जब तक सरकार उनकी वेतन व कार्य संबंधी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष उषा रानी ने कहा कि 25 नवंबर को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सहारनपुर रामलीला मैदान में उपस्थित होंगी। जहां आगे के आंदोलन व अन्य कार्यों की रूप रेखा के बारे में विचार किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा रानी, सुभलेश, अलका राणा, अलका त्यागी, रेखा, अमिता, रजनी, राकेश शर्मा, पूजा शर्मा, मीरा शर्मा, गीता, ललिता, इन्दुवती, बबीता, दया आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed