फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र में बाधा बनने वाले जाएंगे जेल: बृजलाल

कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र में बाधा बनने वाले जाएंगे जेल: बृजलाल

Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र में बाधा बनने वाले जाएंगे जेल: बृजलाल
कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र में बाधा बनने वाले जाएंगे जेल: बृजलाल
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि कोरी समाज के जाति प्रमाण बनने में बाधा डालने वाले लोग जेल जाएंगे। अनुसूचित जाति के लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में आयोजित कोरी समाज के सम्मेलन में उत्तर प्रदेेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के चेयरमैन बृजलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कोरी समाज के लोगों ने उन्हें बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल में कोरी समाज के जाति प्रमाण नहीं बनवाए जा रहे हैं। इससे समाज के लोग हर क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि बसपा समर्थित लोग प्रमाण पत्र बनने में बाधक बन रहे हैं। इस पर बृजलाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी प्रमाण पत्र बनने में बाधक बनेगा, वह जेल जाएगा। इसके बाद कोरी समाज के लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, बीकेएस इंडिया यूथ विंग के प्रदेश संयोजक आशुतोष, बिजेंद्र कोरी, अजब सिंह, जयप्रकाश, धमेंद्र प्रधान, बलराज आर्य, सतपाल, अनिल कुमार, अमित, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद्र लहरी, राजाराम शंखवार, मोहर सिंह, रणधीर सिंह, अमरीश कोरी सहित मुजफ्फरनगर, बागपत, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और सहारनपुर से कोरी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed