{"_id":"5ab2a7454f1c1bae758b6c0c","slug":"31521657669-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को दी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को दी साइकिल
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2017 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 11 छात्राओं को साइकिल दी।
बुधवार को नव जनोदय इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में जेके सीड्स के जोनल मैनेजर प्रवीन भल्ला ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। मेधावी छात्राओं को यदि समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाएगा तो वह निश्चित रूप से शिखर को छू लेंगी। नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा कि जेके सीड्स ने छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए जो कार्य किया है, इससे लड़कियों के सपनों को पंख लगेंगे। बालकृष्ण शर्मा और कृष्णलाल बजाज ने कहा कि समय समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करना एक सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी, यूसुफ कुरैशी, प्रधान तेजपाल सैनी, चौधरी निर्दोष ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में हाईस्कूल टॉपर छात्राओं कु. रेनू, आयुशी, आरुषि, मधु, साक्षी, अनीशा सैनी, स्वाति, यश्वी, कोमल, अक्षिता और शिवानी को साइकिल दी गई। इसके अलावा कक्षा छह, सात तथा आठ की छात्राओं और टापर्स छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में संदीप कुमार, अनिल कुमार, विनोद कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बसंत गुप्ता, पदम कुमार, सोनू धीमान, राजीव, शिव कुमार, नलनीश, ओमवीर आदि थे।