फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लंबी कूद में हिमांशु और शीतल ने मारी बाजी

लंबी कूद में हिमांशु और शीतल ने मारी बाजी

Wed, 10 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लंबी कूद में हिमांशु और शीतल ने मारी बाजी
बेहट (सहारनपुर)। ब्लाक मुजफ्फराबाद क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मांझीपुर न्याय पंचायत में खिड़का भटकव्वा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 13 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एबीआरसी यशपाल सैनी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिनमें प्रतिभाग करने से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है, साथ ही प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। उच्च प्राथमिक स्तर पर लंबी कूद में बालक वर्ग में पठलोकर के हिमांशु ने प्रथम व खिड़का भटकव्वा के साकिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पठलोकर की शीतल ने प्रथम व खिड़का भटकव्वा की दिव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में खिड़का के साकिब ने प्रथम एवं आलमपुर कला के हिमांशु ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में पठलोकर के हिमांशु ने प्रथम व खिड़का के साकिब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खिड़का की दिव्या ने प्रथम व पठलोकर की स्वाति ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में भी खिड़का की दिव्या सबसे तेज दौड़ी, जबकि आलमपुर की वंदना को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में बालक वर्ग में मांझीपुर के अब्दुल्ला ने प्रथम व भूलनी के साकिर ने द्वितीय, बालिका वर्ग में भूलनी की रजिया ने प्रथम व खिड़का की मालती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मांझीपुर के सावेज ने प्रथम, खकिड़का के संकित ने द्वितीय व 200 मीटर दौड़ में सुधांशु ने प्रथम, मांझीपुर के हरीश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मांझीपुर की सना ने प्रथम, अनवरपुर बरौली की अजरा ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मांझीपुर की साहिबा ने प्रथम व भूलनी की अनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में खिड़का भटकव्वा एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर भी खिड़का भटकव्वा की टीमों ने जीत हासिल की। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता में भी खिड़का भटकव्वा की टीम विजयी रही। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनपीआरसी मुनव्वर सुल्ताना महेंद्र सिंह राधिका प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed