{"_id":"5a1478bd4f1c1b6f548be9fa","slug":"21511291069-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हुआ चुनाव का शोर, प्रत्याशी कर रहे अजीब दावे-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हुआ चुनाव का शोर, प्रत्याशी कर रहे अजीब दावे-
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का शोर तेज हो गया। ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों संग प्रत्याशी गली-मोहल्ले में वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। प्रत्याशियों द्वारा अजीब दावे किए जा रहे हैं, जो चर्चाओं का विषय बने हैं। ऐसी ही एक पार्षद प्रत्याशी के दावे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जनपद की छह नगर पंचायतों, चार नगर पालिका और नगर निगम में मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सभासद पद के लिए चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा सैकड़ों निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गरीब से लेकर अमीर तक ने पर्चे भरे हुए हैं, लेकिन इस बार प्रत्याशियों का प्रचार का तरीका अलग ही नजर आ रहा है। कोई रिक्शा में अपने परिवार को बैठाकर वोट मांगता घूम रहा है तो कोई बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हे की तरह सजकर गली-मोहल्लों में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट मांगने के तरीके भी बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं और दावे भी अजीब किए जा रहे हैं। नगर निगम के एक वार्ड में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ऐसे दावे किए हैं, जो हर किसी की समझ से बाहर हैं। साथ ही अपने बोर्ड पर प्रत्याशी ने लिखा है कि बुरा ना मानना गुस्ताखी माफ है। उधर, गली-मोहल्लों में मीटिंग और बैठकों का दौर भी चरम पर है। गली-मोहल्लों में जगह-जगह चुनावी चर्चाएं चल रही है। देर रात तक लोग चुनावी चर्चा में व्यस्त देखे जा सकते हैं।
बुरा ना मानो गुस्ताखी माफ है
सहारनपुर। नगर निगम के एक वार्ड के प्रत्याशी के दावे बड़े अजीब हैं। प्रत्याशी का दावा है कि हवाई अड्डे बनवाएगा। जीएसटी खत्म कराएगा। पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर और सिलेंडर की कीमत 225 रुपये कराएगा। वार्डवासियों को सरकारी नौकरी दिलवाएगा। वाईफाई की सुविधा दिलवाएग। हर घर में एक स्कूटी फ्री दी जाएगी। साथ ही बोर्ड पर प्रत्याशी ने लिखा है कि बुरा ना मानो गुस्ताखी माफ है।