{"_id":"59aef4d34f1c1b11088b470b","slug":"21504638163-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भगवान श्री गणेश उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न इलाकों से भगवान की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इसके साथ जगह-जगह गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने नहर पर पहुंचकर मूर्ति को विसर्जित किया।
मंगलवार को पेपर मिल रोड के राजविहार स्थित श्री शिव मंदिर, गोविनंगर, किशनपुरा, लेबर कॉलोनी, शारदानगर, प्रताप मार्किट, हकीकतनगर, नवीनगर, चंद्रनगर आदि इलाकों से श्रद्धालुओं ने धूमधाम से भगवान श्री गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली। श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए गंगोह रोड की मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसके अलावा जिन लोगों ने अपने घरों पर मूर्ति स्थापित की थी, वह भी विसर्जन करने के लिए पहुंचे। अंबाला और गंगोह रोड की नहर पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस दौरान संजय पलसुले, पंकज पाठक, संदीप गर्ग, गोपाल अग्रवाल, अक्षय त्यागी, एसडी शर्मा, विनय स्वामी, आभा बंसल, अंजली टंडन, पूनम, आरती सैनी, नीरा गुप्ता, संजय फुटेला, सन्नी, अनिल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।