{"_id":"5a1efd414f1c1b97678beb56","slug":"201511980353-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहट मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहट मतदान
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1 और संबंधित
बेहट (सहारनपुर)। बेहट में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुल 74.81 प्रतिशत वोट पड़े। सुबह साढ़े सात बजे सात मतदान केंद्रों के 19 बूथों पर वोट पडने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक 37.7 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसके बाद दोपहर दो बजे तक 48 प्रतिशत वोट पड़े। शाम पांच बजे के बाद मतदान समाप्त होने पर कुल 74.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ कस्बे के गली-मोहल्ले में मार्च करते रहे।
फर्जी मतदाता पकड़ा
बेहट। दोपहर दो बजे के करीब जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर 35 वर्षीय युवक की वोटर पर्ची लेकर वोट डालने पहुंचे एक किशोर को गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस किशोर को कोवताली ले आई, जिसे मतदान का समय पूरा होने के बाद छोड़ दिया।
124 साल की लतीफन और 90 साल के रियाज ने किया मतदान
बेहट। जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर कस्साबान मोहल्ले की रहने वाली 124 साल की लतीफन ने भी मतदान किया। उसे उसके परिजन कुर्सी पर बैठाकर कुर्सी को उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर आए। 90 से ऊपर से की उम्र वाले रियाज को भी व्हीलर चेयर पर मतदान केंद्र पर लाया गया।
विज्ञापन
बेहट। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हिरासत में लिए गए निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान और उनके पिता हाजी मोहम्मद अहसान को शांति भंग में चालान होने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कर्णवाल उर्फ बोबी को जमानत पर रिहा किया गया।