{"_id":"5a5f98544f1c1b8b268b4f04","slug":"191516214356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकरण के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत उपकरण के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर नारायण पुरी गेट के नजदीक स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम के गोदाम में आग से लाखों का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट रोड पर हाथी गेट के बराबर में नेशनल इंटरप्राइजेज नाम से टीवी एवं अन्य विद्युत उपकरणों की दुकान है। शोरूम के पीछे ऊपरी हिस्से में गोदाम बना है। दुकान संचालक के मुताबिक बुधवार को दोपहर गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। जिससे हड़कंप मच गया। जब गोदाम खोला गया तो गोदाम में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा लाखों का सामान आग में जल गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। दुकान स्वामी का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की आशंका नजर आ रही है।