फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एचटी लाइन से निकली चिंगारी से जली पांच बीघा ईख

एचटी लाइन से निकली चिंगारी से जली पांच बीघा ईख

Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन से निकली चिंगारी से जली पांच बीघा ईख
एचटी लाइन से निकली चिंगारी से जली पांच बीघा ईख
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से किसान की पांच बीघा ईख की फसल जल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।

दया शुगर मिल के पास दो सगे भाइयों मांगेराम और सुनील पुत्रगण बलजीत के ईख के खेत में से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यह लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। रविवार की सुबह इस लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी ईख पर गिर पड़ी और सूखी पत्तियों ने आग पकड़ ली। पड़ोसी किसानों ने पीड़ित को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लाइन लटके होने की कई बार लिखित में शिकायत कर चुके हैं। मगर आज तक लाइन ज्यों की त्यों लटकी पड़ी है। आज भी आग लगने की सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed