{"_id":"5a1865c44f1c1b6a678bdc0d","slug":"191511548356-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में पड़ा मिला वैक्सीन बाक्स और दवाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में पड़ा मिला वैक्सीन बाक्स और दवाईयां
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार को नागल क्षेत्र के गांव के बडू़ली के जंगल में गन्ने के खेत में स्वास्थ्य विभाग का वेक्सीन बाक्स और दवाईयां लावारिस हालत में पड़ी मिली।
गांव बलिया खेड़ी निवासी मनोज कुमार के खेत बडू़ली के जंगल में हैं। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत देखने गया तो खेत में दवाईयां और वैक्सीन का डिब्बा पड़ा मिला। उसने इसका जिक्र आस पास खेतों में मौजूद ग्रामीणों मनोज, सतपाल, दिलशाद से किया। लेकिन सभी का कहना था कि उन्होंने यहां किसी को आते जाते नहीं देखा है। ग्रामीणों का कहना था कि प्रदेश सरकार ने टीकाकरण की महत्वपूर्ण योजना इंद्रधनुष शुरू की है। डिब्बे पर रूपड़ी जुनारदार संख्या पांच लिखा है। इसके बाद डिब्बे को पीएचसी पर लाकर सौंप दिया गया। उधर, सुनहटी खरखड़ी पीएसची प्रभारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अक्तूबर माह से उक्त डिब्बा गायब था। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।