फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल: आलोक

केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल: आलोक

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल: आलोक
सहारनपुर। राज्यसभा सांसद और सपा के जिला प्रभारी आलोक तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई हैं। सरकारों की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से जनता की बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके बल पर ही राजनीतिक दल संघर्ष करते हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी जगपाल दास गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। एमएलसी उमर अली खान और सरफराज खान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, पूर्व विधायक माविया अली, राजपाल सिंह, बख्तावर सिंह, आजम शाह, अब्दुल गफूर, नदीम कुरैशी, हैदर रउफ, मांगेराम कश्यप, परविंदर, मंसूर बदर ओमप्रकाश सांपला आदि ने भी विचार रखे। सुनील गुप्ता, बिट्टू नंबरदार, कुंवरपाल राठी, इरशाद, फैसल सलमानी, मनीष अरोड़ा, राजवीर यादव, सलीम अख्तर, मुस्तकीम राणा, रामाशीष यादव, नुसरत साबरी, जमाल साबरी, तंजीम खान, आयुषी, महजबीं खान, साकेश चौधरी, सचिन भारद्वाज, रितेश मित्तल, पंकज, पवन गोयल, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed