फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई
सहारनपुर। पैरामाउंट ट्यूलिप रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ग्रहण की। इसमें चिरंजीलाल पंत ने अध्यक्ष और अमित शर्मा ने महासचिव पद शपथ ली।
विज्ञापन

रविवार को कॉलोनी स्थित विक्टोरिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सरदार एचएस चढ्ढा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव और कोषाध्यक्ष राजमोहन बनोधा को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सौंपे। अध्यक्ष ने सचिन पंवार और नितिन भानू को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। प्रमोद शर्मा को सचिव और राजीव त्यागी को उप कोषाध्यक्ष, शिवानी शर्मा को संगठन सचिव पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा मनजीत सिंह को प्रचार सचिव, गुलशन कुमार को कानून सलाहकार, सुशील कुमार को ऑडिटर, वीरेंद्र कुमार बजाज और वाईएस चौहान को उप सचिव की शपथ दिलाई। परामर्शदाता के तौर पर राकेश अग्रवाल, विनोद तेजियान, जगपाल सिंह पुंडीर, सुधीर सैनी, नीरज गुप्ता, एचएस चढ्ढा, और वीके सूरी को शामिल किया गया है। संचालन संरक्षक गोकरणदत्त शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र सिंह पाल, संदीप मेहरा जौली, डॉ. समीर सिंघल, कर्नल जगत सिंह, डॉ. प्रयास नागियान, डॉ. अतुल कपिल, पीके जैन, राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह रावत, विनोद धीमान, नितिन बजाज, नवनीत चौहान, सीपी सेठी, पीसी जैन, संजय जैन, डॉ. पवित्र जीत सिंह, डॉ. प्रवीण मलिक, संजीव कुमार, सौरभ अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed